{"_id":"683caf4ef5b3f8fb060d89bb","slug":"due-to-fire-in-cable-electricity-supply-of-75-villages-remained-disrupted-for-8-hours-ballia-news-c-190-1-bal1002-141053-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: केबल में आग लगने से 75 गांवों की बिजली 8 घंटे तक ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: केबल में आग लगने से 75 गांवों की बिजली 8 घंटे तक ठप रही
विज्ञापन
चिलकहर। फेफना फीडर के पास रविवार की सुबह करीब 9 बजे झाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से 75 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह से आग को शांत किया। इसके कारण गड़वार फीडर पर भी कई घंटों तक आपूर्ति बाधित हुई। आगे से जले केबल बदलने के बाद ही देर शाम को आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान करीब आठ घंटे आपूर्ति पर असर पड़ा। केबल ठीक होने के बाद रोस्टर में कटौती भी हुई।
सुबह 9 बजे के आसपास फेफना फीडर के पर झाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। विद्युत कर्मियों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग को शांत किया। फेफना व गड़वार फीडर से जुड़े करीब 75 गांवों में आपूर्ति नहीं हो सकी। केबल जलने के बाद पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारियों ने नई केबल डालने की प्रक्रिया शुरू की। शाम को केबल डालकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। फिर रोस्टर के चलने कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। भीषण गर्मी में पंखा व इलेक्ट्राॅनिक उपकरण चलने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
इससे लोगों में आक्रोश बना रहा। लोगों का कहना था कि आए दिन बिजली ट्रिप करने का सिलसिला जारी रहता है। बिजली की आंख मिचौली परेशानी बढ़ा दे रही है।
जेई विपिन सिंह ने बताया कि फेफना फीडर के पास झाड़ी में आग लगने से केबल जल गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसे ठीक कर लिया गया है। रोस्टर के बाद सप्लाई दी जाएगी।