फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to erosion, two houses got submerged in Saryu, chaos broke out in the colony.

Ballia News: कटान से दो मकान सरयू में समाहित, बस्ती में मची भागमभाग

Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to erosion, two houses got submerged in Saryu, chaos broke out in the colony.
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी बस्ती में सरयू की उफनाती लहरों के दबाव से शनिवार को भीरुग यादव और स्वामीनाथ यादव सहित दो लोगों का मकान नदी में विलीन हो गया। वहीं, शिवजी यादव, बच्चा यादव, केदार यादव, काशीनाथ यादव और किसुनी यादव सहित पांच लोगों के मकान का आधा से अधिक हिस्सा नदी में गिर गया। इससे बस्ती में चारों तरफ भागमभाग की स्थिति रही। कटान पीड़ित लोग इससे काफी परेशान रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह ही भीरुग व स्वामीनाथ का मकान नदी में गिर गया है। किसुनी, काशीनाथ सहित पांच लोगों के मकान का आधा से अधिक हिस्सा ही अभी सरयू में समा गया है। कटान के कारण कभी चहल-पहल, हंसी-ठिठौली के बीच जीवनयापन करने वाली महिलाएं आंखों में आंसू लिए सामान समेट घर से निकलकर सड़क किनारे डेरा डालने को मजबूर है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों का कहना है कि सरयू ने हमारा आसरा छीन लिया। अब हमारे बच्चे, घर के बुजुर्ग कहा रहेंगे, क्या खाएंगे, यह मत पूछो तो अच्छा है क्योंकि हमारे पास कोई जवाब नहीं है। शुक्रवार को सरयू नदी की लहरों ने कुछ नुकसान नहीं किया तो हम कटान पीड़ित कुछ राहत की सांस लिए थे लेकिन शनिवार को तबाही मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरयू के कटान पीड़ितों के बीच चौबीसों घंटे तहसील के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक डेरा डाले हुए हैं। उनकी परेशानियों को हर संभव समाधान करने का प्रयास हो रहा है। राशन कीट और त्रिपाल वितरण हो चुका है। सात लोगों को आवासीय पट्टा दिया गया है। अन्य लोगों को भी दिया जाएगा। राहत पोर्टल के माध्यम से मुआवजा भी दिया जा रहा है। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed