{"_id":"642718c77abe3fe72d00a1d6","slug":"duda-will-work-in-municipal-bodies-from-180-crores-ballia-news-c-20-1-131338-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1.80 करोड़ से नगर निकायों में काम करेगी डूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1.80 करोड़ से नगर निकायों में काम करेगी डूडा
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जनपद के लिए 1.80 करोड़ की लागत से नौ कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इसमें सबसे अधिक छह इंटरलाकिंग और नाली के कार्य बलिया नगरपालिका में डूडा कराएगा।
इसके साथ ही नगर पंचयात बांसडीह में दो और सिंकदरपुर में एक कार्य की स्वीकृति मिली है। डूडा की ओर से स्वीकृति के बाद टेंडर आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे। हालांकि स्वीकृति नहीं मिलने से ये प्रस्ताव शासन में भी डंप पड़े हुए थे। वित्तीय वर्ष के अंत में कुछ प्रस्तावों की सुधि ली गई है और इसकी स्वीकृति दी गई है।
इसमें सबसे ज्यादा छह कार्य 1.13 करोड़ की लागत से बलिया नगरपालिका में कराए जाएंगे। वार्ड पांच में एनएच-31 से रोहित मिश्रा के घर तक 500 मीटर कलर इटरलाकिंग, भट्ठे के पास 300 मीटर कलर इंटरलाकिंग, वार्ड 10 में जगदंबा कालोनी में 400 मीटर, वार्ड 13 विश्वनाथ कालोनी में सड़क और नाली, वार्ड 15 टैगोर आजाद नगर में सड़क और नाली, वार्ड 16 में इंटरलाकिंग और नाली निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत बांसडीह में कलवरवा घाट से वार्ड 11 और छह तक 800 मीटर नई सड़क, वार्ड 12 में 600 मीटर रोड और नाली, सिकंदरपुर में सीसी रोड और नाली का कार्य कराया जाएगा।