फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drug trader's mobile and money snatched by force

दवा देकर लौटते वक्त बदमाशों ने दुकानदार से छीना मोबाइल व पैसा-

Thu, 21 May 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Drug trader's mobile and money snatched by force
भीमपुरा। क्षेत्र के सिकरिया-मालीपुर नहर रोड पर सिकरियां गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दवा व्यापारी को रोक लिया और तमंचे के बल कर उसके दो मोबाइल और डेढ़ हजार रुपये छीन लिया।
विज्ञापन

कलवारी निवासी बृजेश कुमार शर्मा की भीमपुरा बाजार में मेडिकल स्टोर है। बुधवार की रात आठ बजे का फोन आने पर वह दवा देने के लिए दुकान पर गए। बाइक से लौटते वक्त सिकरियां गांव के पास बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। दो बदमाशों ने दुकानदार की कनपटी पर असलहा सटा दिया। तीसरे ने दुकानदार की जेब व डिग्गी की तलाशी ली। बदमाशों ने असलहा के बट से संचालक को मारते हुए पैसे देने को कहा। बदमाश दुकानदार के पास से दो मोबाइल व डेढ़ हजार छीन कर भाग गए। दुकानदार ने थाने को सूचना दी। दुकानदार ने बृहस्पतिवार की थाने पर तहरीर दी। रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed