फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drought-like situation , scorched rice - maize crop

सूखे जैसे हालात, धान-मक्का की फसल मुरझाई

Fri, 11 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Fri, 11 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drought-like situation , scorched rice - maize crop
जिले में अवर्षण के चलते खरीफ की फसलों पर संकट आ गया है। अब जल्दी और पर्याप्त बारिश ही धान तथा मक्का की फसल को बचा सकती है। जिले के अधिकांश हिस्सों में सूखे जैसे हालात हो गए हैं। पीली पड़ चुकीं धान और मक्का की फसलों को देखकर किसानों का कलेजा बैठा जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई के साधन वाले किसानों के लिए भी धान की फसल तैयार करना मुश्किल दिख रहा है। अगर किसी तरह धान की फसल हो भी जाती है तो पैदावार बेहद खराब होगी। अब मौसम पर ही निर्भर करता है कि पिछली रबी की बर्बाद फसल की भरपाई खरीफ की खेती से होती है या अन्नदाताओं को दोहरा नुकसान सहना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले की अधिकांश खेती वर्षा पर ही निर्भर है लेकिन कमजोर मानसून का असर खरीफ की पैदावार पर दिखना शुरू हो गया है। सैकड़ों किसान डीजल से सिंचाई कर धान की फसल को बचाने में लगे हैं। बारिश नहीं होने के चलते धान व मक्का की खेती पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार व शुक्रवार को मामूली बूंदाबांदी से किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचा। कुल मिलाकर रबी के बाद खरीफ की खेती बर्बाद होती है तो किसानों को दोहरा नुकसान होगा। ऐसे में किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर हैं। उधर सिंचाई विभाग भी किसानों का कष्ट बढ़ाने में लगा है।

नहरों में पानी न होने से किनारे के खेत तक सूख रहे हैं। प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को नहर और सरकारी ट्यूबवेल से भी कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। ऐेसे में किसान भगवान भरोसे हैं। अगर दो-चार दिन के भीतर अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसलें बर्बाद हो जाएंगी।


सबसे खराब हालत तो ऊंचाई पर खेती करने वाले किसानों की है। उनकी खेती पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर रहती है। बारिश नहीं हुई तो खेती की लागत भी बेेकार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed