फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DRM took stock of security and facilities at various stations, gave instructions

डीआरएम ने विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश

Wed, 09 Nov 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
DRM took stock of security and facilities at various stations, gave instructions
रेलवे स्टेशन परिसर में चले रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते डीआरएम रामाश्रय पांडेय। - फोटो : BALLIA
बलिया। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने मंडलीय अधिकारियों के साथ बुधवार को बनारस-औड़िहार-गाजीपुर सिटी -बलिया रेल खंड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण बुधवार को किया। साथ ही यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली एवं बलिया स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने इन स्टेशनों पर संरक्षा उपकरणों, अनुरक्षण रजिस्टर, पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन पैनल, बुकिंग काउंटर एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। ददरी मेला के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुन्दरीकरण, स्टेशन को विकसित करने, यात्री आरक्षण केंद्र को सुसज्जित कर यात्रियों की सुविधाओ को बढ़ाने, प्लेटफार्मों पर मेटेलिक फॉल सीलिंग लगाने के सम्बन्ध में निरीक्षण किया और कार्ययोजना का खाका देखा। उन्होंने सभी विकास कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से बलिया से बनारस के लिए स्पीड ट्रायल एवं विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रवाना हुए। मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, रजत प्रिय, पंकज केशरवानी, आलोक केशरवानी, आशुतोष शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed