{"_id":"67fd54a0eb489dffe500250d","slug":"drizzle-with-strong-winds-temperature-dropped-by-4-degrees-in-six-days-ballia-news-c-190-1-bal1002-137675-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, छह दिन में 4 डिग्री तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, छह दिन में 4 डिग्री तापमान गिरा
विज्ञापन
बलिया। चार दिन पहले आई आंधी व बारिश से फसलों को बड़े पैमानी पर नुकसान पहंुचा है। सोमवार को दोपहर बाद भी मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तेज हवा चलती रही। बृहस्पतिवार से मौसम बदलने से तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है।
वहीं, गेहूं की कटाई कर रहे किसान चिंतित हैं। मौसम के बदले मिजाज से फसलों को नुकसान हो रहा है। कई क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए हुए थे।
नरहीं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता बनी हुई हैं जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है और हवा बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव 20 अप्रैल तक रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को आएं तेज आंधी बारिश ने जहां बड़े पैमाने पर तबाही मचाई वहीं रविवार और सोमवार को भी आसमान में बादल व हवा संग बूंदाबांदी से किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। क्षेत्र के सुरापाली,खरगपुरा,कैथवली,बड़ौरा, दौलतपुर में एक घंटे तक बारिश होने से किसानों की रही सही कसर भी पूरी हो गई जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने से किसानों को परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सक्रियता से चक्रवाती प्रवाह बन रहा है। मौसम बिगड़ने का सिलसिला 20 -22 अप्रैल तक रहने की संभावना है।
ऐसे में किसान भाई मौसम के मिजाज को देखते हुए अपनी फसलों की कटाई व मड़ाई संपन्न कराकर अनाज सुरक्षित रख लें।
बेल्थरारोड: मौसम की बेरुखी से किसान मायूस हो गए हैं। समान में घने बादल छा जाने से गेहूं की कटाई मड़ाई कर रहे किसानों के होश उड़ गए।
तेज हवाओं का क्रम जारी रहने से खेतों में खड़ी और काटकर रखी फसल को हुए नुकसान को लेकर किसान अत्यंत चिंतित हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर किसान भयभीत हैं। किसी प्रकार किसान फसल को सुरक्षित करने के प्रयास में मशगूल हैं।