{"_id":"681d0482b07ddb477a0dfe99","slug":"drizzle-in-the-morning-heat-increases-mercury-by-two-degrees-ballia-news-c-190-1-bal1002-139386-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भोर में बूंदाबांदी, तपिश से चढ़ा दो डिग्री पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भोर में बूंदाबांदी, तपिश से चढ़ा दो डिग्री पारा
विज्ञापन
बलिया। जिले में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। बृहस्पतिवार की भोर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल छंटने से धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। इससे तापमान भी चढ़ गया। तीन दिन पहले तेज हवा व बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। दोपहर तक पारा दो डिग्री चढ़ गया।
बृहस्पतिवार को सूर्य की तपिश ने हर किसी को बेहाल कर दिया। सुबह 9 बजे के बाद ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को काफी बेचैनी होने लगी, कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने से हिचकिचाने लगे।
राहगीरों को पेड़ों के नीचे ही आराम मिल रहा था। स्कूल से घर पहुंचने पर स्कूली बच्चे बेहाल थे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पूर्व अधिकतम 37 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा चढ़ने से शहरवासी भी इससे निजात पाने के लिए खाद्य पदार्थों में ही विकल्प तलाश रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा और सस्ता विकल्प खारी और ककड़ी साबित हो रहा है। सत्तू की लस्सी, सिरफल का शर्बत, आम का पन्ना आदि पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।