{"_id":"6287cd4f48b6b3577d6b956a","slug":"drivers-kept-riding-on-illegal-stands-as-soon-as-the-police-left-ballia-news-vns6546050135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जाते ही अवैध स्टैंडों पर सवारी बैठाते रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जाते ही अवैध स्टैंडों पर सवारी बैठाते रहे वाहन चालक
विज्ञापन
नगर के ओवरब्रीज के नीचे अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहन स्टैंड पर वाहन संचालकों से बातचीत करते एआ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंडों को हटाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस हरकत में आ गई। शुक्रवार को भी वाहन स्टैंड हटाए गए लेकिन पुलिस के जाते ही वाहन चालक फिर से सवारियां भरने लगे।
पूरे प्रदेश से 30 अप्रैल तक मुख्यमंत्री ने नगर में स्थापित सभी स्टैंड हटाने तथा संचालित करने वालों को माफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर व अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया था। बावजूद नगर में स्टैंड चलता रहा। अंत में मुख्यमंत्री ने नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से दो दिन के अंदर हर हाल में नगर में संचालित अवैध वाहन स्टैंडों को हटाने तथा गैंगेस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह में ही सिविल व यातायात पुलिस ने वाहन स्टैंडों के विरूद्घ कार्रवाई की। इसके बाद पुन: पुलिस के जाने के बाद वाहन स्वामी पूर्व की भांति सवारी बैठाने लगे। शुक्रवार को भी ओवर ब्रिज एकल मार्ग पर जहां गोरखपुर, सिकंदरपुर, मनियर, बांसडीह, बक्सर की बस, जीप, मैजिक एक-एक कर सवारी बोझने का काम करते नजर आए। इसके अलावा महुआ मोड़ पर विक्रम टेम्पो, ई-रिक्शा, मैजिक, जीच संचालक पुलिस के आंख में धूंल झोक सवारी बोझने का काम करते रहे। इसके अलावा अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर, गड़वार त्रिमुहानी तथा कुंवर सिंह चौराहा के पास वाहन चालक सवारी बैठाने का काम करते है। इस बाबत एआरटीओ अरूण कुमार राय ने बताया कि नगर पालिका, सिविल व यातायात पुलिस के साथ अवैध स्टैंडों के विरूद्घ कार्रवाई चल रही है। वही यातायात प्रभारी विश्वदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओक्डेनगंज चौकी परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ, सीओ, कोतवाल ने वाहन स्वामियों के साथ बैठक की दिशा निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई तय है।
एआरटीओ ने वाहन चालकों को चेताया
बलिया। सड़कों की पटरियों पर मनमान तरीके से वाहन स्टैंड बना कर यातायात को प्रभावित करने और अवैध वाहन स्टैंड को शहर क्षेत्र से बाहर करने के सीएम के फरमान के बाद परिवहन विभाग शुक्रवार को हरकत में नजर आया। एआरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार राय वाहन चालकों से शहर में अवैध स्टैंड नहीं बनाने की बात कही। साथ ही चेताया कि अगले हफ्ते से वाहन चालक अपनी मनमानी नहीं छोडेंगे तो उनके खिलाफ प्रर्वतन की कारवाई की जाएगी।