फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   driver suicide in dipression

घर में पंखे से लटकता मिला बस चालक का शव

Fri, 21 May 2021 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
driver suicide in dipression
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव निवासी सुरेश यादव (56) ने बृहस्पतिवार की रात घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह परिजन जब घर का दरवाजा खुलवाने गए तो दरवाजा नहीं खुला और ना ही घर के अंदर से कोई आवाज आई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर जब अंदर पहुंची तो कमरे में अधेड़ का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अख्तियारपुर गांव निवासी सुरेश यादव पिछले कई सालों से सेंट जेवियर्स स्कूल, धराहरा, बलिया की स्कूल बस चलाता था। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद होने से उसकी आय बाधित हो गई थी। उसने किसी बैंक से लोन ले रखा था और पिछले कुछ समय से किश्त भुगतान नहीं कर पा रहा था, जिस कारण वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया और रात के किसी पहर में उसने कमरे में लटक रहे पंखे से फंदा लगा कर झूल गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक सुरेश के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, जिसमें परिजनों ने बैंक से लोन लेने और किश्त नहीं जमा करने के कारण मृतक के तनाव में होने की बात कहीं है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
राकेश सिंह, थाना प्रभारी, चितबड़ागांव।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed