फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   driver of collage center administrator checked girl students

Ballia: केंद्र व्यवस्थापक के ड्राइवर ने की छात्राओं की चेकिंग, अभिभावकों ने किया विरोध, इस कॉलेज का है मामला

Fri, 10 May 2024 12:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 12:19 PM IST
सार

Ballia News: पुरुष कर्मचारी सहित केंद्र व्यवस्थापक का ड्राइवर ही छात्राओं की चेकिंग कर रहा था। इससे छात्राएं असहज महसूस कर रही थीं।

विज्ञापन
driver of collage center administrator checked girl students
वाहन चालक ने ली तलाशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के मथुरा पीजी कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक धर्मात्मानंद गुप्ता के ड्राइवर ने छात्राओं की तलाशी ली, जिसे देख अभिभावक नाराज हो गए और केंद्र व्यवस्थापक पर महिला कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध मथुरा पीजी कॉलेज में सम सेमेस्टर परीक्षा हो रही है। 

विज्ञापन


परीक्षा देने के लिए छात्राएं कॉलेज के प्रवेश द्वार पर पहुंची तो वहां केंद्र व्यवस्थापक के वाहन चालक ने उनकी तलाशी लेना शुरू कर दिया। जबकि गेट पर छात्रों की चेकिंग के लिए पुरुष कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन छात्राओं की चेकिंग के लिए कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कई अभिभावकों ने विरोध करते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों की बजाय केंद्र पर प्राइवेट चालक की ड्यूटी किस आधार पर लगाई गई थी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक धर्मात्मानंद गुप्ता ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण ड्राइवर की मदद ली गई। लेकिन इससे अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांदा निवासी पिंटू सिंह ने जिलाधिकारी फोन के माध्यम से अवगत करा कार्रवाई की मांग की। उधर, जेएनसीयू के कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। विवि के रजिस्ट्रार एसएल पाल ने कहा कि मेरी माता जी का देहांत हुआ है। मैं घर आया हूं। इस संबंध में कुछ नहीं बता सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed