फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Driver killed in collision of two cars, five injured including son

Ballia News: दो कारों की टक्कर में चालक की मौत, बेटा सहित पांच घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Driver killed in collision of two cars, five injured including son
नगरा /इंदरपुर (बलिया)। नगरा-बलिया मार्ग के बछईपुर चट्टी के ईंट भट्ठे के समीप शनिवार को देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार चालक अंबेश सिंह निवासी हैबतपुर (मऊ) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार बेटे सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार दो लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगरा सलेमपुर निवासी नरेंद्र सिंह (50) व ब्रजेश सिंह (40) कार से शहर से घर लौट रहे थे। वहीं, वैगनार कार सवार मऊ के मधुबन थाना के हैबतपुर गांव निवासी अंबेस सिंह (45), अवधेश सिंह (40), आदित्य वर्धन सिंह (35) पिता अंबेस सिंह व विपुल सिंह (38), राजकुमार निषाद (34) घोसी से एक बरात में शामिल होने गड़वार की तरफ जा रहे थे। रात का समय होने से दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे।
विज्ञापन

बछईपुर चट्टी के ईंट भट्ठे के सामने दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में बैगनार के चालक अंबेस सिंह की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ बैठे बेटे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे वाहन पर सवार नरेंद्र सिंह व ब्रजेश सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता ने बताया कि हादसे में मृतक कार चालक अंबेश सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। अंबेस के भाई हेमवंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed