{"_id":"6a8c8c8adfb4de0cd503de24","slug":"drive-against-encroachment-ballia-news-c-190-1-bal1001-171362-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
नगर के लोहापट्टी में अतिक्रमण हटाता नगरपालिका परिषद का बुलडोजर।संवाद
बलिया। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात व सुरक्षा समस्याओं के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को दोपहर 2 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा की देखरेख में लोहापट्टी चौराहा से शनिचरी मंदिर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया।
अभियान नगर पालिका ने दुकानदारों और ठेले वालों से अपना सामान स्वयं हटाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले और सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान का सामान रखा जाए।
शहर के कई व्यापारी अपनी दुकानों का अधिकांश सामान सड़कों पर फैला देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, राजस्व निरीक्षक अजेश मिश्रा, अतिक्रमण प्रभारी भारत भूषण मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने में भेदभाव, लोगों में आक्रोश : शहर के टाउनहाल से कासिम बाजार तक हटाए गए अतिक्रमण को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
इस इलाके में किसी की सीढ़ी तोड़ी गई तो किसी को केवल कोरम पूरा किया गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने में भी भेदभाव कर रहे हैं। अतिक्रमण एक तरफ से हटाना चाहिए।