फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dress distribution hiked heavily, salary of 18 principals disrupted

ड्रेस वितरण में हिलाहवाली पड़ी भारी, 18 प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित

Fri, 23 Oct 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dress distribution hiked heavily, salary of 18 principals disrupted
बलिया। प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में वितरित होने वाली ड्रेस वितरण में हीला हवाली करना जिले 18 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ गया है। उनके कृत्य को शासनादेश का उल्लंधन मानते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह में तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को दुबहड़, रसड़ा और नवानगर के खंड शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में बीएसए ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासनादेश के अनुरूप प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार ड्रेस का वितरण किया जाना था। जबकि नवनगर के मठिया और लक्ष्मीपुर के विद्यालों कें प्रधानाध्यापकों ने बाजार से ड्रेस की खरीदारी की। इसके अलावा दुबहड़ ब्लाक के दुबहड़, माधोमठ, अगरौली, बसरिकापुर, सवरुबांध नं.-1 व 2, बघौली उच्च व प्राथमिक विद्यालय, और बाबू राम के छपरा के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से ड्रेस लेने से इंकार किया। जबकि रसड़ा ब्लाक के खड़सरा-1 व2, धनईपुर, यादव बस्ती धनईपुर अतरसुआं,मललाह बस्ती सिलहटा, सिलहटा व हरिजन बस्ती मुस्तफाबाद में स्थित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ड्रेस वितरण में आनाकानी कर रहे है, जो खुलेआम शासनादेश का उल्लंघन है और अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed