फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   draw 90 thousand rs. change ATM card

Ballia News: एटीएम कार्ड बदलकर 90 हजार उड़ाए

Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
draw 90 thousand rs. change ATM card
रसड़ा। नगर के यूनियन बैंक के समीप सोमवार की शाम पांच बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के अंदर दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को धक्का देकर उनका एटीएम कार्ड गिरा दिया। अपने एटीएम कार्ड से उसे बदल लिया। कुछ समय बाद ही कई किस्तों में 90 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए।
विज्ञापन

नगर के अनूप नगर खिरोधर का पोखरा निवासी पीड़ित नवनीत कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपना एटीएम कार्ड अपने ससुर अशोक कुमार सिंह को देकर पैसा निकालने के लिए भेजे थे। इस दौरान उनके ससुर एसबीआई के एटीएम में पहुंचे। दो लोगों ने उन्हें धक्का देकर उनके कार्ड के साथ अपना कार्ड भी गिरा दिया। पलक झपकते ही एटीएम कार्ड बदलकर भाग निकले।
विज्ञापन

ससुर ने जब तक घर पर आकर घटना की जानकारी दी, तब तक बदमाशों ने एटीएम से कई बार में 90 हजार निकाल लिए। इसी हफ्ते बीते बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से नींबू कबीरपुर निवासी बजरंगी राजभर का भी एटीएम कार्ड बदल कर उच्चकों ने 31 हजार रुपये उड़ा दिए थे। उस मामले की पुलिस अभी छानबीन में जुटी ही थी कि उचक्कों ने एक और घटना का अंजाम देकर पुलिस की खुली चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed