फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Shriram Singh selected for Birbal Sahni Award

बीरबल साहनी पुरस्कार के लिए डॉ श्रीराम सिंह हुए चयनित

Sun, 07 Mar 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shriram Singh selected for Birbal Sahni Award
सुखपुरा। गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई के निदेशक रह चुके डॉ. श्रीराम सिंह को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा उनकी समसामयिक शोध पुस्तिका सुरहा ताल संभावनाएं के लिए वर्ष 2019 के वीरबल साहनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें संस्थान की ओर से डॉ. सिंह को 75000 की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने बताया कि डॉ. सिंह एक विद्वान शिक्षक होने के साथ-साथ कुशल प्रशासक और सजग रचनाधर्मी भी हैं। उनकी पुस्तक सुरहाताल संभावनाएं वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित एक ऐसी पुस्तक है, जो सुरहाताल के सामाजिक, आर्थिक, पारिस्थितिकी, पर्यटन और पर्यावरणीय इत्यादि सभी क्षेत्रों में संभावनाओं की दिशा में विशेष मार्गदर्शन करती है। समाज और सरकार दोनों को इस पुस्तक से दिशा-निर्देश लेते हुए सुरहा ताल को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की जरूरत है। डॉ के सम्मान से ना केवल महाविद्यालय बल्कि संपूर्ण जनपद में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, डॉ राघवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ वीरेंद्र यादव, डॉ रामाश्रय सिंह यादव, डॉ अखिलेश गुप्ता, रामजन्म राम, निवेदिता पाठक, डॉ संध्या सिंह, डॉ पूनम देवी, प्रियंका राय, डॉ. पवनेश तिवारी, डॉ नूर आलम, नेहा पांडेय, धनंजय राय आदि ने डॉ सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed