फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DPRO suspended the sweeper

डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को किया निलंबित

Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DPRO suspended the sweeper
बलिया। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर नगरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़सरा सलेमपुर में तैनात सफाईकर्मी उर्मिला यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को नगरा ब्लॉक के बड़सरा सलेमपुर गांव का निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव में तैनात सफाईकर्मी उर्मिला देवी अनुपस्थित मिली थी। निरीक्षण में गांव में चारों तरफ गंदगी मिली। ग्रामवासियों की ओर से बताया गया कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी कभी भी ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के लिए नहीं आती हैं। डीपीआरओ सरकारी कर्मचारी अनुशासन नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए उर्मिला यादव को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने आरोप पत्र में यह भी जिक्र किया है कि बिना कार्य किए फर्जी तरीके से पेरोल प्रेषित कर वेतन भी प्राप्त किया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। निलंबित सफाईकर्मी को विकासखंड रसड़ा से संबद्ध करते हुए प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड रसड़ा को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed