फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DPR of Ballia-Ara rail line almost ready

Ballia News: बलिया-आरा रेल लाइन की डीपीआर लगभग तैयार

Fri, 03 Mar 2023 05:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Fri, 03 Mar 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
DPR of Ballia-Ara rail line almost ready
लाइन बिछाने के लिए जल्द स्वीकृत किया जाएगा धन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। बलिया-आरा नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर बनकर तैयार है। जल्द ही नई रेल लाइन बिछाने के लिए धन की स्वीकृति होगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका सर्वे का कार्य पूर्व मध्य रेलवे के अभियंताओं की ओर से किया गया है।
आरा पूर्व मध्य रेलवे में है. जबकि बलिया पूर्वोत्तर रेलवे में है। यह नई रेल लाइन सहतवार रेलवे स्टेशन से कटेगी जो सोनवानी, हल्दी के पूरब होते हुए जाएगी। गंगा पर नैनीजोर के पास रेल पुल बनेगा। कुल लम्बाई 65 किमी होगी। आरा रेलवे स्टेशन, जगजीवन हाल्ट स्टेशन होते हुए यह रेल लाइन गुजरेगी।
विज्ञापन

आरा के मसाड़ हाल्ट, धमाड, उमराव गंज, धनवल, नैनीजोर गंगा उसपार के स्टेशन होंगे। इस पार कृपालपुर व सोहिलपुर में रेलवे स्टेशन बनेगा, यह रेलवे लाइन हल्दी के पूरब नैनीजोर के पास गंगा पारकर बलिया में प्रवेश करेगी। डीपीआर के मुताबिक, नैनीजोर और कृपालपुर स्टेशन के बीच की दूरी लगभग साढ़े तीन किमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डीपीआर को अभी अंतिम रूप अधिकारियों ने नहीं दिया है। डीपीआर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही इस बाबत कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल यह कह सकता हूं कि सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही डीपीआर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उसपर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed