फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doubling between Fafna and Ballia will be completed by January 30: Panjiar

फेफना से बलिया के बीच 30 जनवरी तक दोहरीकरण कार्य हो जाएगा पूर्ण: पंजियार

Thu, 14 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Doubling between Fafna and Ballia will be completed by January 30: Panjiar
बलिया-फेफना रेलखंड पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते डीआरएम विजय कुमार पंजीयार साथ में अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी-बलिया रेल खण्ड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बलिया-फेफना रेल खण्ड पर चल रहे विभिन्न कार्यो की प्रगति समेत पैच कार्यों एवं नान-इन्टरलॉक की तैयारियों का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बृहस्पतिवार को किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक श्री पंजियार सबसे पहले बलिया स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का संज्ञान लेने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद मोटर ट्राली से निरीक्षण करते हुए फेफना पहुंचे। मोटर ट्राली से निरीक्षण कर उन्होंने बलिया-फेफना रेल खंड पर दोहरीकरण के संबंध में चल रहे विभिन्न कार्यों (मिट्टी कार्य, बैलास्ट फैलाई, रेल पथ जड़ाई, सिग्नल एवं प्वाइंट मशीनों के संस्थापन, सूचना बोर्डों, समपार फाटकों, पुल-पुलिया एवं कर्वेचरों आदि) की प्रगति देखी और संबंधित को निर्देश दिया। इस दौरान फेफना स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया। स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म उच्चीकरण एवं विस्तार कार्य समेत स्टेशन डेवलपमेंट के विभिन्न कार्यों का अवलोकन कर निर्देश दिया। श्री पंजियार ने बताया कि बलिया-फेफना स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। कार्य संपन्न करने के लिए आवश्यक पैच कार्य 17 जनवरी से प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 27 से 30 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉक किया जाना है। इसके उपरांत इस खंड का दोहरीकरण पूर्ण हो जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (विद्युत कर्षण) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण आशुतोष पांडेय व पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed