फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dog eats newborn's body in hospital

Ballia News: अस्पताल में नवजात के शव को कुत्ते ने नोच खाया

Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dog eats newborn's body in hospital
बलिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची युवती ने बच्चे को जन्म दिया। मृत बच्चे को अस्पताल परिसर में फेंक दिया। इस बीच उसका पैर कुत्तों ने नोच खाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रसड़ा क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती परिजनों के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची।
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर युवती बाथरूम जाने लगी। इस दौरान ब्लीडिंग होने पर युवती ने मासिक आने की बात कही और बाथरूम में चली गई। काफी देर बाद युवती लौटकर आई। इस बीच सुरक्षाकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी ने वार्ड के पीछे नवजात पड़े होने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा गया तो एक नवजात पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी, पैर को कुत्तों ने नोच दिया था। चुन्नी में बच्चा लपेटा हुआ था, उक्त चुन्नी पेट दर्द वाली युवती का था।

युवती से बच्चे के बारे में कड़ाई से पूछने पर उसने बताया कि पेट में दर्द होने पर बाथरूम करने शौचालय में पहुंची तो बच्चे का जन्म हो गया। लोकलाज के डर से बच्चे को इमरजेंसी वार्ड के बाहर फेंक दिया और कपड़े बदलकर फिर बेड पर सो गई।


चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवती की हालत देख चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया। प्रसव के बारे में परिजनों से पूछताछ में बताया कि इसके बारे में परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं दी थी। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में एक नवजात बच्चे का शव मिला है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed