फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctor's death case: Wife threatens to stage protest

चिकित्सक की मौत का मामला : पत्नी ने धरने पर बैठने की दी चेतावनी

Fri, 20 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor's death case: Wife threatens to stage protest
बांसडीह/घोघा। सीएचसी अधीक्षक रहे डॉ. वेंकटेश मौआर की पत्नी प्रियंका मौआर ने बृहस्पतिवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह को आवेदन देकर पति की मौत मामले में साजिशकर्ता फार्मेसी संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। उन्होंने मुकदमा दर्ज न होने पर डीएम कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी। उन्होंने इसकी प्रति सीएम, चिकित्सक व कर्मचारी संगठन को भी भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी के चिकित्सक व कर्मचारी अधीक्षक की मौत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल व कार्य बहिष्कार कर तीसरे दिन ओपीडी ठप रही। इस दौरान इलाज की आस में आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। इमरजेंसी में मरीजों का इलाज हुआ। स्वास्थ्यकर्मी हाथों में प्रकरण से जुड़ी कार्रवाई की मांग लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते रहे। आरोप है कि डॉ. वेंकटेश मौआर को षडयंत्र कर रिश्वतखोरी के मामले में फंसाया गया और सुनियोजित ढंग से उनके साथ ज्यादती की गई। जिससे उनकी जान चली गयी।
विज्ञापन

प्रियंका मौआर ने आवेदन में कहा कि पति स्व. वेंकटेश मौआर से फार्मेसी संचालक ने एक वर्ष पूर्व खाते में पैसा उधार मंगाए थे। जिसको लौटाने का समय 12 जून को था, उस दिन अजय तिवारी ने साजिश करके अपने परिचित तथा रिश्तेदार विजिलेंस के कर्मियों से मिलकर उक्त उधार के पैसे को रिश्वत का पैसा बताकर गिरफ्तार करवा दिया। मेरे पति को जेल भेज दिया गया। 16 जून को जेल में ही पति की मौत हो गई। इस मामले में 18 जून को बांसडीह कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अब तक दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed