फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctors and employees will be hired on contract

संविदा पर रखे जाएंगे चिकित्सक और कर्मचारी

Thu, 06 Oct 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Doctors and employees will be hired on contract
जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष से निरीक्षण कर बाहर निकलते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक साथ में अन? - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां संविदा पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। यहां से प्रस्ताव शासन को चला जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार को उपमुख्यमंत्री रसड़ा में एक चिकित्सालय के बाद दुबहर में चल रहे चतुर्मास एवं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जीयर स्वामी के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद वह अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां तैयारियां शुरू कर दी गईं। बेडों पर नई चादरें बिछाई जाने लगीं। अस्पताल पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी में पहुंच कर मरीजों से बातचीत की। इस दौरान मरीजों से मिले वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि मरीजों ने सभी बातों का सकारात्मक जवाब दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने सीएमएस कार्यालय में सीएमओ, सीएमएस और अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संबंध में जानकारी ली। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने जिला अस्पताल में एएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमियों का मुद्दा उठाया। जनप्रतिनिधियों ने ट्रामा सेंटर का संचालन जल्द शुरू करने की मांग की। डिप्टी सीएम ने सीएमओ से अपने स्तर से 15 एएनएम की तैनाती जिला अस्पताल में करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जनपद में सीएचएसी और पीएचसी के संचालन के लिए कुल 221 चिकित्सकों की आवश्यकता है। अभी सिर्फ 104 चिकित्सक ही उपलब्ध हैं। ऐसे में संचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू करने के लिए जिन-जिन चीजों की आवश्यकता है, उसका प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अपंजीकृत अस्पतालों और जांच केंद्रों पर होगी कार्रवाई
बलिया। डिप्टी सीएम के सामने जनपद में संचालित अपंजीकृत अस्पतालों और जांच केंद्रों का मुद्दा उठाने के बाद उन्होंने कहा कि सभी की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। अपंजीकृत अस्पतालों और जांच केंद्रों को नहीं चलने दिया जाएगा। इस मौके पर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed