{"_id":"c0ff91192a6250e24e56b204c1431654","slug":"doctor-s-scrimmage-with-torn-register-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक संग की हाथापाई फाड़ा रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक संग की हाथापाई फाड़ा रजिस्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव में शुक्रवार की शाम घायल युवकों के तीमारदारों ने आपातकालीन कक्ष में जमकर हंगामा किया। इस दौरान तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ हाथापाई की और एक्सीडेंटल रजिस्टर को फाड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डा. विनोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें अजय वर्मा (25), रोहित वर्मा (26) गुलगुल (27) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
तीनों घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय चल रहा था। जिसमें अजय वर्मा की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर किया। इससे नाराज घायल के तीमारदारों ने आपातकालीन कक्ष में जमकर हंगामा किया और इमरजेंसी रजिस्टर को फाड़ दिया तथा चिकित्सक एवं कर्मचारियों से हाथापाई की।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर तत्काल सीओ सिटी और कोतवाल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं घटना की तहरीर डा. विनोद सिंह ने पुलिस को दी। इस बाबत सीओ कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक के तहरीर पर अज्ञात एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।