फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do the thoughts of the martyrs assimilate

शहीदों के विचारों को करें आत्मसात

Fri, 23 Mar 2018 10:55 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 23 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Do the thoughts of the martyrs assimilate
शहीदे आजम के शहादत दिवस पर नगर में जुलूस निकालते वामदलों के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर जिले में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अस्पताल में भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ तो वहीं कई संगठनों ने गोष्ठियां आयोजित कर उनकी शहादत को नमन किया।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल स्थित ब्लक बैंक में रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है। संयोजक संजीव कुमार डंपू ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी। अध्यक्षता भाजयुमो के जिला संयोजक पीयूष चौबे ने किया।  रक्तदान करने वालों में अनिल सिंह तोमर, रंजीत सिंह, अंकुर उपाध्याय, कुलदीप सिंह, मंगल सिंह, किशन केशरी, आशीत कुमार, सोनू शर्मा रहे।
विज्ञापन

उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शहादत दिवस टाउन हॉल के सामने कोऑपरेटिव भवन के सभागार में आयोजित हुआ। कर्मचारी संघ के नेता बलवंत ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, संतोष पांडेय, अवधेश सिंह, जयप्रकाश शुक्ल, संतोष प्रजापति, रमाशंकर राय, श्यामनारायण यादव आदि थे। अध्यक्षता रामवृक्ष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस, ग्राम विकास मंच, महिला विकास मंच, भाकपा माले, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, श्रमिक कल्याण परिषद ने संयुक्त रूप से नगर के रामलीला मैदान से जुलूस निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचा और सभा के रूप में तब्दील हो गया। तीनों शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। ग्राम विकास मंच के जिलाध्यक्ष हरिंद्र राजभर ने कहा कि गांव-गांव में भगत सिंह विचारधारा से लैश नौजवानों की टोली बनाने की जररूत है। इस मौके पर अरविंद मुर्ति, कृपाशंकर, लक्ष्मण यादव, सुमेर गोंड, सुशील त्रिपाठी, सुरेश शाह, सत्यप्रकाश सिंह, विमला ठाकुर, अग्रेस मौर्या आदि मौजूद रहे।

रतसर : क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने कस्बा के गांधी आश्रम चौराहा पर जनसभा की। वक्ताओं ने लोगों से संगठित होकर शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर समाजवाद के ख्वाब को हकीकत में बदलने की अपील की। इस दौरान डा.सत्यनारायण मजदूर नेता चंद्र प्रकाश ने विचार रखे।  संचालन हंसनाथ यादव ने किया।

मनियर :  भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य साथियों के शहादत दिवस के अवसर पर युवा संगठन सेवा संस्थान द्वारा संचालित साहित्य सदन पुस्तकालय एवं वाचनालय के तत्वावधान में परशुराम स्थान के विनय मंच पर जीते जी रक्तदान व मरणोपरांत नेत्रदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर भीम गुप्ता ने किया।


रसड़ा :  शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव कि 87 में शहादत दिवस पर भारत नौजवान क्रांति कारी समिति के सदस्यों ने गांधी पार्क से जुलूस निकालकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बेल्थरारोड : मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में शहीदों को भावपूर्ण नमन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed