Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not tie your daughters' happiness to marriage; let them live freely: Jaya Kishori

बेटियों की खुशियां शादी के नाम पर मत बांधिये, खुलकर जीने दें : जया किशोरी

Tue, 03 Nov 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not tie your daughters' happiness to marriage; let them live freely: Jaya Kishori
बांसडीह रोड क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचिका जया किशोरी को चांदी - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसडीह रोड। छोड़हर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने कथा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव, अच्छी संगति, संस्कार और बेटियों को स्वतंत्रता देने का संदेश दिया। कथा के दौरान सुदामा की झांकी देखकर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने लगे। बेटियों के पालन-पोषण पर बात करते हुए जया किशोरी ने अभिभावकों से कहा कि बेटियों की खुशियों को यह कहकर न रोकें कि शादी के बाद घूम लेना या अपनी इच्छाएं पूरी कर लेना। उन्होंने कहा कि माता-पिता को नहीं पता कि शादी के बाद बेटी को कैसा परिवार और माहौल मिलेगा। इसलिए जब तक बेटी उनके पास है, उसे खुलकर जीने दें और उसकी इच्छाएं पूरी करें। आज पढ़े-लिखे लोगों के व्यवहार को लेकर भी कोई निश्चित भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में बेटियों की खुशियों को भविष्य के भरोसे टालना उचित नहीं है।

जया किशोरी ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। जो समय के साथ खुद को बदलता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है। जीवन को पूरी तरह जीना चाहिए। भगवान का काम रास्ता दिखाना है, हाथ पकड़कर चलाना नहीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा और अर्जुन के प्रसंगों के माध्यम से जीवन की व्यावहारिक सीख दी। कहा कि हमारी संगति और मित्र श्रीकृष्ण जैसे होने चाहिए, शकुनि मामा जैसे नहीं। उन्होंने बच्चों को बचपन से ही भगवान और उनकी लीलाओं के बारे में बताने की अपील की। । बच्चों को इधर-उधर की कहानियां सुनाने के बजाय भगवान की कथाएं सुनाएं। इससे उनका मनोरंजन भी होगा और उन्हें अपनी संस्कृति व धर्म की जानकारी भी मिलेगी।या किशोरी ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। जो समय के साथ खुद को बदलता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है। जीवन को पूरी तरह जीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed