{"_id":"609d7e788ebc3e64711b027a","slug":"do-not-panic-if-the-oxygen-label-falls-consult-a-doctor-immediately-ballia-news-vns589378982","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन लेबल गिरने पर घबराएं नहीं, तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन लेबल गिरने पर घबराएं नहीं, तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
बलिया। देश व प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना दूसरे फेज में पांव पसार चुका है, उससे निजात के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना तथा टीकाकरण आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन की पहली डोज या दूसरी डोज ले चुका है तो भी उसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि ऑक्सीजन लेवल गिरने से घबराए नहीं, बल्कि हिम्मत रखें और तत्काल मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएं। साथ ही चिकित्सक के परामर्श पर ही ऑक्सीजन दें। जितनी सावधानी वैक्सीन लेने से पहले हम लोगों ने बरती थी, उतनी ही सावधानी वैक्सीन लेने के बाद भी बरतनी होगी। इसके अलावा संक्रमित होने पर हिम्मत नहीं हारना है, बल्कि मुकाबला करना है। हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।
सवाल- अगर कोई व्यक्ति को बुखार व खांसी से परेशान है तो कहां संपर्क करें।
जवाब- कोरोना हेल्पलाइन नंबर, डॉक्टर्स हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जहां आप फोन कर अपनी समस्या रख सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।
---------------------
सवाल- अगर किसी व्यक्ति को शंका है कि वह संक्रमित है और ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है तो क्या करना चाहिए।
जवाब- ऑक्सीजन लेबल गिरने से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएं और चिकित्सक के परामर्श पर ही ऑक्सीजन दें। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से संपर्क कर सलाह लेनी चाहिए और उसके द्वारा बताए दवा का सेवन करना चाहिए। साथ ही जांच भी कराएं, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
सवाल- संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में कैसे रहना होगा।
जवाब- सामान्य दिन की तरह रहना होगा, लेकिन एकांतवास में रहना उचित है। इसके अलावा चिकित्सकीय परामर्श पर दवा, गुनगुना पानी, तरल पदार्थ, प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना होगा। सुबह योग करना होगा और ठंडा किसी भी वस्तु से परहेज करना होगा।
सवाल- पड़ोस में कोरोना से मौत हो गई है और उससे डर लग रहा है तो ऐसे में क्या करना चाहिए।
जवाब- अगर किसी व्यक्ति की पड़ोस में मौत हो गई है तो उधर ध्यान देने का जरूरत नहीं है। बल्कि इस दौरान कॉमेडी धारावाहिक या मनोरंजक गेम खेले, ताकि उधर ध्यान न जाए।