फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not be upset, investigation is being done at 50 places including district hospital

न हों परेशान, जिला अस्पताल समेत 50 स्थानों पर हो रही जांच

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Do not be upset, investigation is being done at 50 places including district hospital
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन की ओर से आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। जनपद में 50 टीमें कोविड-19 संदिग्धों का सैंपल लेने के लिए लगाई गई हैं। शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बस और रेलवे स्टेशन, सभी सीएचसी व पीएचसी पर इसकी जांच कराई जा सकती है। सभी सैंपलों की जांच जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में की जाती है। प्राइवेट लैब में कोविड-19 जांच के लिए शुल्क निर्धारित है। हालांकि जनपद में किसी प्राइवेट लैब की ओर से अभी सैंपल नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बस व रेलवे स्टेशन समेत करीब 50 टीमें सैम्पलिंग करने का काम कर रही है। जनपद में प्रतिदिन करीब तीन हजार से 3200 लोगों की सैम्पलिंग ली जा रही है। इन सैंपलों की जांच जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब एवं गैर जनपद के लैब किया जा रहा है। जिला महामारी प्रभारी अधिकारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि करीब 50 टीमें लगातार सैंपल लेने का काम कर रही है। वर्तमान में जनपद में कोई प्राइवेट लैब सैंपल नहीं ले रही है। हालाकि प्राइवेट में कोरोना की जांच कराने के लिए शासन द्वारा मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कोरोना की संभावित तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जैसे घर से निकलते समय मुंह पर मॉस्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। इसके अलावा हाथ को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की रेट सूची
निजी चिकित्सालय के निजी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच 700 रुपया जीएसटी सहित।
निजी प्रयोगशालाओं द्वारा स्वयं घर जाकर सैंपल लेने पर 900 रुपए जीएसटी सहित।
राज्य सरकार के विहित प्राधिकारी द्वारा निजी प्रयोगशाला में 500 रुपए जीएसटी सहित।
प्राइवेट में एंटीजन व ट्रूनाट से जांच का शुल्क...
एंटीजन से कोविड-19 जांच 250 रुपए।
ट्रुनाट से कोविड-19 जांच 1250 तथा घर से सैंपल कलेक्शन करने पर 200 रुपए अतिरिक्त।
निजी चिकित्सालयों व निजी चिकित्सकों द्वारा रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों में एचआर सीटी स्कैन की जांच करने की दर (पीपीई किट एवं सैनिटाइज व अन्य व्यय सहित) ...
विज्ञापन
विज्ञापन

- 16 स्लाइस तक 2000 रुपया।
- 16 से 64 स्लाइस तक 2250 रुपया।
- 64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed