फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not be afraid of bullies, do not tolerate harassment, face it boldly

Ballia News: मनचलों से डरें नहीं, उत्पीड़न सहें नहीं, डटकर सामना करें

Tue, 19 Aug 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of bullies, do not tolerate harassment, face it boldly
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में साईं कॉवेंट स्कूल चितेश्वर नगर चितबड़ागांव में आयोजित अपराज
चितबड़ागांव। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत कस्बा स्थित साईं कॉन्वेंट स्कूल चितेश्वर नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 98 छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष राय ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें। मनचलों से डटकर मुकाबला करें। मनचलों से डरें नहीं, उत्पीड़न सहें नहीं। किसी भी परेशानी पर डायल-112 पर फोन करें। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमित कुमार ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए, ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकें।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। कहा कि सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। ऐसे में अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण आज की मांग है। स्कूल आते जाते अगर रास्ते में कोई छेड़खानी करता है तो डट कर सामना करें।
संकट के समय घबराना नहीं चाहिए। नारी अब अबला नहीं है, उन्हें हर चुनौती का डरकर नहीं, डटकर सामना करना चाहिए। कहा कि आपके आसपास अगर गलत कार्य या महिला उत्पीड़न हो रहा है तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 1090, 181, 100 पर जानकारी दें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखती है। बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने साथ होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं के बारे में उन्हें जरूर बताएं। अपनी अध्यापिका को भी इसकी जानकारी दें।
सरकार ने कई कानून महिलाओं के लिए बनाए हैं। इस दौरान श्रेया तिवारी, प्रियांशु साहनी, जाहन्वी सिंह, जागृति राय, आकांक्षा जयसवाल, रियांशी राय, आराध्या यादव, आरुषी पटेल, समृद्धि साहनी, पलक पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed