फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DMKrishna Kumar Verma murder case: Priyanka of 25 thousand arrested

कृष्ण कुमार वर्मा हत्याकांड: 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
DMKrishna Kumar Verma murder case: Priyanka of 25 thousand arrested
बलिया। 14 अगस्त 2020 को सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास कृष्ण कुमार वर्मा की हुई हत्या के मामले में शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त (शूटर) राहुल पाल पुत्र शिवशंकर पाल निवासी विक्रमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़वार तिराहे से गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक रिवाल्वर, चार कारतूस बरामद किया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा कि अभियुक्त बलिया सुपारी का पैसा लेने आया था। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपया ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाले टीम में निरीक्षक रमेश चन्द्र, राजकुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक संजय सरोज, हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर सिंह यादव, कांस्टेबल अनूप सिंह, वेदप्रकाश दूबे, अतुल सिंह, अनिल पटेल, विजय राय, शशिप्रताप सिंह, रोहित यादव आदि रहे।
विज्ञापन

बता दे कि सहतवार क्षेत्र के सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास 14 अगस्त की सुबह कृष्ण कुमार वर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर सहतवार थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर 29 अगस्त की रात सहतवार एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिनहा तिराहे के पास घेराबंदी कर सतीश यादव उर्फ ालालू पुत्र लालजी यादव निवासी पाखीपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा अभिषेक यादव उर्फ खुद्दी पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मसूदपुर अनुवार थाना सैदपुर गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि राहुल पाल पुत्र शिवशंकर पाल निवासी विक्रमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर भागने में सफल हो गया था। जिसे कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने गड़वार तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके पूर्व कुशहर निवासी राधेश्याम वर्मा, हरपुर निवासी चुनमुन राम एवं बांसडीहरोड के बिगही निवासी इंद्रजीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed