फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM Uncle please get us our house back sibling pleads after their parents death

UP: 'डीएम अंकल, हमारा घर हमें दिलवा दो...', मां-बाप की मौत के बाद मासूम भाई-बहन ने लगाई गुहार; जानें मामला

Mon, 06 Oct 2025 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 06:09 PM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में दो साल पहले माता-पिता की माैत के बाद बड़े पापा  और पड़ोसियों ने मासूम भाई-बहन को घर से निकाल दिया। उन्हें उनका मकान नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत लेकर मासूमों ने डीएम से की है।

विज्ञापन
DM Uncle please get us our house back sibling pleads after their parents death
अपने नाना के साथ डीएम कार्यालय के बाहर मासूम बच्चे पीछे खड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम ऋषभ सिंह खरवार और बहन रितिका सिंह खरवार अपने नाना पनिचा गांव निवासी राधेश्याम के साथ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि पिता और मां की बीमारियों से मौत हो चुकी है। पड़ोसियों ने मेरी मां का पूरा जेवरात भी रख कर घर में ताला लगा दिया। जिस कारण से हम दोनों भाई-बहन अपने नाना के यहां पनिचा रह रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से नाना राधेश्याम खरवार ने फरियाद लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी सपना की मौत बीमारी से हो गई,और दामाद रोशन को पड़ोसियों ने प्रताड़ित कर मार डाला। जिनके दो छोटे-छोटे मासूम मेरे गांव पनिच रहते हैं। बेटी और दामाद के सारा आभूषण मासूम बच्ची की बड़ी मम्मी और बड़े पिता ने रख लिया है। घर में ताला लगाकर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत जिले के कई अधिकारियों से की, लेकिन न्याय नहीं मिला। यही नहीं इन मासूम बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए सरकारी कार्यालय में चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। इसके बाद भी अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। इसके साथ ही इन बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed