फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM took stock of the preparations for the arrival of the Chief Secretary

Ballia News: डीएम ने लिया मुख्य सचिव के आगमन की तैयारियों का जायजा

Tue, 04 Apr 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of the preparations for the arrival of the Chief Secretary
भीमपुरा। इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आगमन को लेकर मंगलबार को डीएम ने स्थलीय व भौतिक निरीक्षण किया। साथ में बेल्थरारोड एसडीएम ऐएर फारूकी, बीडियो सीयर मधुचंदा सिंह को कार्यक्रम की जिम्मेदारी देते हुए पावर ग्रिड से लेकर अस्पताल तक सड़क के दोनो तरफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि उनके आने की तैयारी को लेकर हास्पिटल परिवार व जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा गया है। अस्पताल परिसर में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य सचिव के निर्देशन में कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट से अनुबंध कराया जाएगा। साथ ही मेगा कैंप, किमोथीरेपी, अक्सीजन प्लांट, डायलसिस आदि का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शिव मंदिर परिसर में स्थित गेस्ट हाउस को देखने के बाद पावर ग्रिड के गेस्ट हाउस में मुख्य सचिव को रुकने की सुविधाओं का अवलोकन किया। पांच दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के संजोए सपनों में चार चांद लगने शुरु हो गए हैं। सूबे के सरकार के मुख्य सचिव के आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों एक विकास की किरण दिख रही है। अगर अस्पताल अपना मूर्त रूप ले लिया तो कई जिलों के लोगों को लखनऊ व वाराणसी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed