फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM reviewed the works of nutrition mission

Ballia News: डीएम ने की पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा

Wed, 23 Aug 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the works of nutrition mission
जिला पोषण समिति/अभिसरण समिति की बैठक जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोषाहार वितरण एवं विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके अलावा पोषण ट्रैकर पर होम विजिट परियोजना की स्थिति, पोषण ट्रैकर पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों के सापेक्ष मापन क्षमता की स्थिति, एसएनबी और पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन परियोजना की स्थिति आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन की परियोजना की स्थिति में आधार कार्ड फील्डिंग में विकासखंड बेरुआरबारी में बच्चों का आधार सत्यापन फील्डिंग में लापरवाही पाई गई। जिसमें जिले में 160 पोस्ट ऑफिस स्थापित है, जिसमें आधार कार्ड बनवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 30 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। साथ ही सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अभी तक टेंडर न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों को मेनू के हिसाब से खाना मिलना चाहिए। समय से मानदेय देने की दिशा में भी तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed