{"_id":"6893b1dacb6ec644470c1dc1","slug":"dm-reprimanded-for-not-completing-the-construction-of-the-hospital-ballia-news-c-190-1-bal1001-145629-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं होने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं होने पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
बैरिया। सोनबरसा स्थित निर्माणाधीन 100 बेड का निर्माणाधीन संयुक्त राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पहुंचे। इस दौरान अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और अतिशीघ्र अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा भवन निर्माण के साथ-साथ अस्पताल में बिजली, पानी फायर सर्विस का कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद जांच के लिए आई मशीनों को तत्काल लगाकर चालू कराने को कहा। मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जिलाधिकारी ने पूछा कितना धीमी गति से यहां कार्य हो रहा है आपने रिपोर्ट क्यों नहीं किया। निर्माण निगम के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा की सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण जनहित से जुड़ा मामला है इसे तुरंत तैयार कराया जाए। निर्माण निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को भरोसा दिया कि एक माह में अस्पताल का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
इसके बाद डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचे, जहां व्याप्त गंदगी को देखकर भड़क गए। उन्होंने गंदी बेडशीट गंदे बिस्तर व अस्पताल में व्याप्त गंदगी, पेयजल का अभाव को देखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर काफी नाराजगी व्यक्त किया। कहा अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन को आदेशित किया। उनके साथ सीडीओ ओजस्वी राज, एसडीएम बैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --