{"_id":"60b26a298ebc3ee48f4b91f2","slug":"dm-reached-to-see-the-dredging-work-going-on-in-pachrukhia-mauja-ballia-news-vns5919841197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचरूखिया मौजे में चल रहे ड्रेजिंग कार्य को देखने पहुंची डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचरूखिया मौजे में चल रहे ड्रेजिंग कार्य को देखने पहुंची डीएम
विज्ञापन
रामगढ़। गंगा नदी की बाढ़ एवं कटान से एनएच-31 व गांवों की सुरक्षा को लेकर चल रहे ड्रेजिंग कार्य का सच देखने शनिवार को अचानक जिलाधिकारी अदिति सिंह पहुंच गईं। गंगा पार पचरुखिया मौजे में नदी की धारा मोड़ने के दूसरे चरण के कार्य की मंदगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। यूपीपीसीएल के अधिकारियों की खिंचाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि जितना जल्द हो संसाधन बढ़ाकर काम में समय से पहले काम को पूरा कराएं। चेताया कि अगर समय से कार्य पूरा नहीं हुआ तो सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। यूपीपीसीएल के जनरल मैनेजर टीएन सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज वर्मा की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने साइट इंचार्ज दिलीप कुमार गौर से काफी सवाल-जबाब किए।
अमर उजाला ने शनिवार की अंक में ड्रेजिंग कार्य से जुड़ी खबर ‘किसानों के विरोध के चलते पांडेयपुर मौजा में ड्रेजिंग का कार्य बंद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मौके पर पहुंचीं। रेजिंग कार्य का जायजा लेने पहुंची डीएम को यूपीपीसीएल के जनरल मैनेजर ने पांडेयपुर में किसानों द्वारा डेजिंग कार्य रोकने की बात बताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल किसानों से बात की जाए। उनकी समस्याओं को सुनी जाए। अगर कोई दिक्कत होती है तो एसडीएम बैरिया के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं को सुनें, ताकि उनका समाधान निकले। प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर ने बताया कि यह परियोजना करीब 20 करोड़ की है। करीब चार किलोमीटर लंबाई व 60 मीटर चौड़ाई तथा गंगा के तलहटी से करीब चार मीटर गहरा खोदाई करना है। इसमें करीब 50 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। शेष कामों को भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बात सुनने के बाद नजदीक से जाकर ड्रेजिंग कार्य की सच्चाई देखी। यूपीपीसीएल के जनरल मैनेजर से कहा कि काम की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। मानक के अनुरूप तय समय के भीतर कार्य पूर्ण हो। चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी समय है, संसाधन बढ़ाकर 15 जून से पहले ड्रेजिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
डीएम को अपना दर्द बयां नहीं कर सके किसान
रामगढ़। पांडेयपुर के काश्तकारों ने ड्रेजिंग कार्य रोका है, लेकिन जिलाधिकारी के आने की सूचना प्रशासन ने किसानों को नहीं दी। इस वजह से किसान अपनी समस्या जिलाधिकारी को नहीं बता सकें। किसान वरुण पांडेय, बसंत कुमार पांडेय, योगेंद्र पांडेय आदि किसानों ने कार्यदाई संस्था पर आरोप लगाया कि यूपीपीसीएल के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान करना नहीं चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो जिलाधिकारी के आने की सूचना उन्हें दी गई होती। हम किसानों को अपना दर्द बताने का मौका नहीं दिया गया, जिसका जिम्मेदार यूपीपीसीएल के अधिकारी हैं। यूपीपीसीएल के अधिकारियों को पता था कि डीएम का निरीक्षण होने वाला है, लेकिन हमें सूचना नहीं दी गई। किसानों ने चेताया कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, हम अपने कृषि योग्य जमीन पर ड्रेजिंग कार्य नहीं होने देंगे।