फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM ne kiya katan shetra ka nirikshan

डीएम ने किया कटानस्थल का निरीक्षण

Tue, 13 Sep 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 13 Sep 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
DM ne kiya katan shetra ka nirikshan
रामगढ़ के हुकुमछपरा के कटान स्थल का निरीक्षण करते डीएम गोविंद राजू तथा एसपी प्रभाकर चौधरी।
गंगा नदी से मंगलवार को कटान होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी  गोविन्द राजू एनएस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने  ग्रामीणों से भी बातचीत कर कटान की स्थिति की जानकारी ली। बाढ़ विभाग के  अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कटान को रोकने का हरसंभव प्रयास जारी  रखें।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने बाढ  विभाग के एक्सईएन कुमार गौरव से कटान को रोकने के सम्बन्ध में बातचीत की और  आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि तत्काल यहां स्लोप बनायें ताकि फिलहाल  कटान रूक जाए। एक्सईएन ने बताया कि यहां कटान रोकने के लिए पहले ही 11  करोड़ 83 लाख का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा जहां भी नदी बंधे के  नजदीक आ गई है, उसके लिए अलग से प्रस्ताव बन रहा है। जिलाधिकारी ने अब तक  हुए कटानरोधी कार्यों के सम्बन्ध में भी पूछताछ की। ग्रामीणों को कटान से  निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ टीएन दूबे भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed