फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dm inspection

डीएम ने कटाव रोधी कार्य का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Thu, 10 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
dm inspection
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध को सुरक्षित करने करने के लिए बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे कटाव रोधी कार्य का औचक निरीक्षण बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध को सरयू नदी के कटान से सुरक्षित करने के लिए करीब 18 करोड़ की लागत से बाढ़ खंड द्वारा दो नए स्पर का निर्माण कार्य व एक क्षतिग्रस्त स्पर का मरम्मत कार्य, लांचिंग अप्रन का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को औचक निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह पहुंचीं और कटान स्थल पर हो रहे सभी कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने प्राक्कलन, नक्शे का निरीक्षण भी किया और कार्य स्थल पर उपस्थित एक्सईएन संजय मिश्रा से हो रहे कटान रोधी कार्य की गहनता से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढाकर सभी निर्माण कार्य को मानसून आने के पूर्व करा लिया जाए। एक्सईएन मिश्र ने जिलाधिकारी को बताया कि 60 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है वहीं 15 फीसदी कार्य बाढ़ आने के पूर्व होना आवश्यक है जो पूरा कर लिया जाएगा। 25 फीसदी कार्य बाढ़ आने के बाद भी कराने में कोई असुविधा नहीं है। इसलिए सभी कार्य समय से पूर्व हो जाएंगे। इस मौके पर एसडीओ अमृत लाल, जेई आरडी यादव, ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी, नितेश सिंह, राजीव सिंह, बीतन सिंह, राकेश सिंह रॉकी आदि रहे।
विज्ञापन

-------------
तटवर्ती इलाकों की चिंता बढ़ी
रामगढ़। जिलाधिकारी अदिति सिंह के दौरे के बाद गंगा के मुहाने पर बसे लोगों में यह चर्चा उठने शुरू हो गई कि मानसून आने में एक सप्ताह दिन शेष बचा है। ऐसे में बाढ़ विभाग अपने इन परियोजनाओं के कामों को कैसे पूरा करेगा। जबकि इस बार विभाग को कटाने रोटी कार्यों को पूरा करने के लिए भरपूर समय मिला था। क्षेत्र के सुघर छपरा, दुबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, केहरपुर के लोगों में यह भय बना हुआ है कि इस बार बाढ़ आई तो हम लोगों का गांव गंगा की लहरों में विलीन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed