फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM had said that the campaign against polythene will begin with the Ganga Yatra, flowers were brought in polythene bags here

डीएम ने कहा था गंगा यात्रा के साथ शुरू होगा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, यहां पॉलीथिन की थैलियों में लाई गई थी फूल मालाएं

Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM had said that the campaign against polythene will begin with the Ganga Yatra, flowers were brought in polythene bags here
गंगा यात्रा के दौरान गंगापुर घाट पर पालिथिन में रखा फुल की मालाएं। - फोटो : BALLIA
हल्दी। गंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए मंत्रियों के स्वागत के लिए पॉलीथिन की थैलियों में फूल मालाएं लाई गईं थी। बीते 23 जनवरी को जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने कहा था कि गंगा यात्रा के साथ ही पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलेगा लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही पॉलीथिन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

गोपालपुर घाट से नाव के सहारे गंगा यात्रा में शामिल होने वाले मंत्रियों को गंगापुर घाट पर गंगा यात्रा रथ में सवार होना था। इसके साथ ही गंगापुर में ही गोपालपुर से रवाना हुए नौकायन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह भी रखा गया था। इसे लेकर यहां भी स्वागत आदि का पूरा प्रोग्राम रखा गया था। स्वागत समारोह के लिए गंगापुर घाट पर भी मंच आदि बनाया गया था। यहां नाव से पहुंचे जल शक्ति व कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, आवास व शहरी विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्रियों ने नौकायन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। गंगा यात्रा के दौरान गोपालपुर से रथ में सवार होकर आ रहे कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाह्री औ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को स्वागत भी गंगापुर घाट पर किया गया। इन सभी के लिए जो मालाएं मंगाई गई थीं वह पॉलीथिन की थैलियों में भरकर आई थी, इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं था।
विज्ञापन

नौकायन प्रतियोगिता में विनोद और प्रभु अव्वल
हल्दी। गंगापुर घाट पर उपजिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने पं. राजनारायण तिवारी के नेतृत्व में गंगा पूजन किया। इसके बाद नौकायन प्रतियोगिता में 25 छोटी नाव (डोंगी) ने भाग लिया। इसमें 12 नंबर की नाव के चालक प्रबोधपुर निवासी विनोद कुमार साहनी व प्रभु साहनी अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर 14 नंबर की नाव रही, जिसे जयकिशन व लक्ष्मण चला रहे थे। तीसरे नंबर पर जो नाव रही उसे महेश साहनी व सोनू साहनी चला रहे थे। नौकायन प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहु, उप क्रीड़ा अधिकारी अवनीश कुमार रहे। कार्यक्रम के आयोजक क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा रहे। शासन की ओर से नोडल अधिकारी बनकर आये कानपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ा अजय सेठी सभी व्यवस्था पर नजर रखे थे। विजेताओं को मंत्री ने क्रमश: सभी को शील्ड के साथ प्रथम को 11 हजार, द्वितीय को आठ हजार व तृतीय को पांच हजार का चेक देकर सम्मानित किया।

दुबेछपरा में गंगा घाट पर गंगा यात्रा रथ को झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन

दुबेछपरा में गंगा घाट पर गंगा यात्रा रथ को झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन - फोटो : BALLIA

दुबेछपरा में गंगा घाट पर गंगा आरती करते काशी से आये पंडित।

दुबेछपरा में गंगा घाट पर गंगा आरती करते काशी से आये पंडित।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed