फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM got angry on Ghatauli's complaint, got investigation done by SDM, less food was found in the sacks

घटतौली की शिकायत पर भड़की डीएम, एसडीएम से कराई जांच, बोरे में अनाज मिला कम

Thu, 03 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
DM got angry on Ghatauli's complaint, got investigation done by SDM, less food was found in the sacks
बलिया। प्रधानंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न उठान में विपणन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटतौली करने की कोटेदारों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव, जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने मंडी परिसर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने विपणन विभाग के कर्मचारियों को तौल के आधार पर कोटेदारों को राशन देने का निर्देश दिया। साथ ही वितरण की तिथि से एक सप्ताह पहले खाद्यान्न आपूर्ति की सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के कोटेदारों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह से मुलाकात कर विपणन विभाग द्वारा की जा रही घटतौली की शिकायत की थी। इसके अलावा कोटेदारों ने वर्ष2015 में चलाई गई रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत जमा कराए गए धन की वापसी और खाली बोरे का वजन करने की गुहार लगाई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को मौके पर जाकर घटतौली की जांच करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में जब खाद्यान्न से भरे बोरों की वजन कराई तो कोटेदारों की शिकायत सही निकली। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर मौजूद विपणन विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली और अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी। इस अवसर पर मुख्य रुप से सागर सिंह राहुल, चंदन गुप्ता, पवन कुमार, मुश्ताक अहमद, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed