{"_id":"687e9eb802a41814950a2e66","slug":"dm-got-angry-on-c-ranking-in-mass-marriage-ballia-news-c-190-1-bal1001-144545-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सामूहिक विवाह में सी रैंकिंग पर डीएम हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सामूहिक विवाह में सी रैंकिंग पर डीएम हुए नाराज
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, आइजीआरएस, निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में रैंकिंग सी मिली इसपर नाराजगी जताई।
योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 18 आवेदन आने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इससे संबंधित अधिकारियों से लगातार वार्ता करते रहें, रैंकिंग बढा़ने के लिए लोगों को योजना का लाभ देने का प्रयास किया जाए। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में रैंकिंग सी होने पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने स्तर से पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराएं। सभी कोटेदारों को भी निर्देशित करें कि अपने कोटे की दुकानों पर एक किलोवॉट का सोलर पैनल लगाएं। मुख्य विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि जिस विभाग की रैंकिंग सी पाई गई है उसके कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह उपस्थित रहे।
जिला ओटीडी सेल की हुई बैठक
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ओटीडी सेल के संबंध में बैठक की। इसमें 31 विभागों की गठित टीम बनाई गई है उस अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। ओटीडी सेल तीन क्षेत्रों में विभाजन किया गया है, जिसमें प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र एवं तृतीयक क्षेत्र निर्धारित है साथ ही कृषि एवं कृषि से संबद्ध आर्थिक गतिविधियों तथा फसले, पशुपालन मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, पाल्ट्री फॉर्म, डेयरी फार्म इत्यादि। इसमें वन उद्योग एवं लट्ठे बनाना, मत्स्य पालन, खनन एवं उत्खनन, विनिर्माण, निर्माण, विद्युत गैस एवं जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाएं, बैकिंग सेवा, परिवहन सेवा, व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेंट की सेवा, सामुदायिक सेवाएं, बीमा सेवा, संचार सेवा, वैयक्तिक सेवाएं, लोक प्रशासन अन्य सेवाएं पर चर्चा की गई।