फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM given to DM for anti-cut work

कटानरोधी कार्य के लिए डीएम को दिया पत्रक

Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM given to DM for anti-cut work
सागरपाली के गंगहरा- बघेजी गांव के समीप उपजाउ भूमि को काटती टोंस नदी की लहरें। - फोटो : BALLIA
सागरपाली। क्षेत्र के गंगहरा गांव के सामने टोंस नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है। बहाव के कारण गंगहरा गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि कटकर नदी में समाहित हो गई है। कटानरोधी कार्य की मांग को लेकर इलाके के किसानों ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह रिंकू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि गांव में पूरब में 2019 में भी कटान हुआ था। उस समय भी गांव के लोगों की तरफ से जिला प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कटान रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। 24 जुलाई 2019 को एक बार फिर जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से इलाके में कटान रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है। पत्रक देने वालों में भजुराम सिंह, घनश्याम सिंह, कमलेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, मैनेजर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed