फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM formed investigation team in case of death of girls

Ballia News: बच्चियों की मौत के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम

Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
DM formed investigation team in case of death of girls
गोपालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत उदयी छपरा में सामुदायिक शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से हुई दो मासूम बच्चियों की मौत के मामले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जांच टीम का गठन किया है। सीडीओ ओजस्वी राज, डीपीआरओ श्रवण कुमार व उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार को जांच का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, डीपीआरओ श्रवण कुमार व तहसीलदार सुदर्शन कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ। हादसे में मृत दोनों बच्चियों के बाबा एवं पूर्व प्रधान राजनाथ यादव ने ही शौचालय का निर्माण कराया था। इतनी जल्दी उक्त शौचालय जर्जर कैसे हो गया, किन परिस्थितियों में उक्त शौचालय को निष्प्रयोजित हुआ, निष्प्रयोजित था तो ध्वस्तीकरण क्यों नहीं हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बगल में आंगनबाड़ी केंद्र का हो रहा था संचालन
बैरिया। उदयी छपरा में सामुदायिक शौचालय की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत जहां हुई, उसी शौचालय के बगल में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने नाराजगी व्यक्त की। मौजूदा समय में ग्राम पंचायत से उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत की जा रही थी। इसे उपजिलाधिकारी ने रोक दिया। कहा कि इस आंगनबाड़ी केंद्र का जल्द ध्वस्तीकरण होना चाहिए। अन्यथा फिर एक हादसा हो सकता है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है उसी के बगल में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की छत लटक गई है। मौजूदा समय में मरम्मत का कार्य हो रहा था, जिसे रोक दिया है। ध्वस्त करने का आदेश दिया है। कहा कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बैरिया, मुरली छपरा व एबीएसए को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्हें निर्देशित किया जा रहा है कि किसी भी ग्राम पंचायत में जर्जर सामुदायिक शौचालय या आंगनबाड़ी केंद्र है तो तत्काल ध्वस्तीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed