फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DJ personnel attacked for demanding songs

Ballia News: फरमाइशी गाने को लेकर डीजे कर्मियों पर हमला

Sun, 11 Jun 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
DJ personnel attacked for demanding songs
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार गांव में शनिवार की शाम डीजे चला रहे युवकों को फरमाइशी गाने बजाने को लेकर स्थानीय युवकों ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों में एक युवक को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने डीजे संचालक की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीजे संचालक श्रीराम साहनी निवासी सलेमपुर थाना बांसडीहरोड ने बताया कि शनिवार को मैरिटार में कन्हैया साहनी के घर शादी में उसका डीजे भेजा गया था। कर्मचारी करन सिंघानिया निवासी कामपुर थाना फेफना, शत्रुघ्न साहनी निवासी श्रीपुर डेरा और सूरज साहनी निवासी वासुदेवपुर थाना बांसडीहरोड चलाने गए थे। शाम को डीजे पर गाना बजाने को लेकर गांव के युवक कहासुनी और गालीगलौज करने लगे। मना करने मारपीट शुरू कर दी। तीनों युवकों को फाइटर से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बलिया भेज दिया गया। शत्रुघ्न की हालत बिगड़ने पर उसे डाक्टर द्वारा वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डीजे संचालक श्रीराम साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मैरिटार निवासी पांच युवक गोपी साहनी, सरल साहनी, मुगल साहनी, कमल साहनी व विक्की साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को पांचों हमलावर युवकों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed