{"_id":"d5966ff3fd7b7a8747d35d285ed97bbd","slug":"diwali-grew-lively-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली में बाजार की रौनक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली में बाजार की रौनक बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली में बर्तन की दूकानों पर भी इस समय खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बर्तन दूकानदार भी कारोेबार में तेजी से हर्षित हैं। सुबह दूकान खुलते ही खरीदारों की भीड़ जुट रही है जो रात तक बनी रह रही है।
इस बार फूल, पीतल, तांबा की अपेक्षा स्टेनलस स्टील के बर्तनों की डिमांड अधिक है। लोगों की मानें तो स्टील के बर्तन सस्ते होने के साथ ही इसकी आधुनिक डिजाइन लोगों का लुभा रहे हैं।
नगर के चौक लोहापट्टी मार्ग स्थित आशीर्वाद बर्तन स्टोर के गोपाल कसेरा ने बताया कि तांबे का जग, मंदिर कलश, शादियों की बाल्टी और ड्रम सेट की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन
कहा कि महंगाई के दौर में धंधा वर्तमान में मंदा चल रहा है। लेकिन धनतेरस के दिन ग्राहकों से उम्मीद है। बर्तन दूकानदार विक्की की मानें तो लोग केवल पूजा के बर्तन के लिए पीतल को पसंद कर रहे हैं। बाकी अन्य बर्तनों में वह स्टील का बर्तन ज्यादा पसंद कर रहा है।
कहा कि जग, लोटा, बर्तन के रैकों की बिक्री जोरों पर है। जबकि पूजा के बर्तन को छोड़ पीतल को अनदेखी करने के कारण इसकी बिक्री में 30 सो 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है।
लवली स्टोर्स के संचालक राकेश ने बताया कि धनतेरस पर सभी वर्ग के लोग हमारे दूकानों में आते हैं। लिहाजा सबके पाकेट को ध्यान में रखते हुए दूकानें विभिन्न आइटमों से सजाई गई है।
स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में बाल्टी से लेकर कड़ाही, चम्मच सेट आदि विभिन्न आइटमों की ठीक-ठाक डिमांड है। वहीं पीतल के आइटमों में बाल्टी सेट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां रखी गई है। अब देखना यह है इस साल धनतेरस कैसा रहता है!