फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Divyangs released as first installment for housing

Ballia News: दिव्यांगों को आवास के लिए बतौर पहली किस्त 30 लाख जारी

Thu, 30 Mar 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divyangs released as first installment for housing
बलिया। शासन की ओर से जिले के दिव्यांगों को छत मुहैया कराने के लिए 77 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य दिया है। जिले स्तर से ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बतौर पहली किस्त 30 लाख जारी की गई है। अब इसके निर्माण कार्य शुरु होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 18-19 में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। योजना में प्रावधान किया गया है कि एक अप्रैल 2017 के बाद प्राकृतिक आपदा से ऐसे पीड़ित जिनका नाम सेक सूची में नहीं है उन्हें आवास का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2022-23 में जिले के लिए पहले चरण में शासन की ओर से कुल 261 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया। इन आवासों का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में सरकार ने 185 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया। इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 108 व दिव्यांगों के लिए 77 आवास निर्धारित किए गए थे। बताया जाता है कि जिले के कई ऐसे दिव्यांग हैं, जिनका नाम भारत सरकार की सेक (सोशल इकॉनमिक एंड कॉस्ट सेंसस) सूची में नाम नहीं है। इसमें नाम नहीं होने के कारण पात्र होते हुए भी वह आवास योजना से वंचित हो जा रहे थे। वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार की ओर से जिले के दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराने के लिए सूची मांगी थी। सूची के सापेक्ष शासन की ओर से 77 दिव्यांगों को आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डीआरडीए की ओर से 75 इन दिव्यांगों को बतौर पहली किस्त 30 लाख उनके खाते में भेजी गई है। अब यह दिव्यांग अपने आवास का निर्माण करा सकेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांगों को आवास आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी गई है। सभी ब्लॉकों के बीडीओ को आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। - उमेश मणि त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed