Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District shrouded in a blanket of haze and fog; temperature drops by more than three degrees in three days.

Ballia News: धुंध और कोहरे की चादर में लिपटा जिला, तीन दिन में तीन डिग्री से अधिक गिरा तापमान

Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
District shrouded in a blanket of haze and fog; temperature drops by more than three degrees in three days.
एनएच-31 पर धुंध के बीच अपने गंतव्य को जाता दु​धिया।संवाद
बलिया। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार सुबह पूरा जिला धुंध और हल्के कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह पांच बजे दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। खेत-खलिहान, सड़कें और तालाब धुंध में गुम नजर आए। सुबह करीब आठ बजे सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन धूप मद्धिम रही। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद धुंध का असर बना रहा। तापमान में लगातार गिरावट से ठंड का एहसास भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम लोग ऊनी कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बूंदाबांदी की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से धान की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्थरारोड में भी कोहरे का असर, बाजारों में बढ़ी रौनक
बेल्थरारोड। ठंड बढ़ने के साथ ही हल्के कोहरे ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई और सुबह दोपहिया व चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, कोहरे और ठंड का असर छठ पूजा की तैयारियों पर नहीं पड़ा। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही। फल की दुकानों के साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed