{"_id":"641f29d4a7d6697ad2047644","slug":"district-panchayat-will-make-400-roads-150-drains-ballia-news-c-20-1-121578-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला पंचायत बनाएगी 400 सड़कें, 150 नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला पंचायत बनाएगी 400 सड़कें, 150 नालियां
विज्ञापन
बलिया। करीब छह माह बाद शनिवार को जिला पंचायत की बोर्ड की आचार्य नरेंद्र देव सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचम राज्य वित्त, 15वां वित्त के तहत होने वाले कार्यों के अनुमोदन के साथ ही जिला पंचायत का वार्षिक और संशोधित बजट पास किया गया। बैठक के दौरान करीब दर्जन भर सदस्य अनुपस्थित भी रहे। बावजूद इसके उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन के लिए सदन में रखें गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत कार्य योजना में करीब छह सौ नए कार्यों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है, जिसमें करीब चार सौ छोटी-बड़ी सड़कों के अलावा 150 नालियों और 16 यात्री शेड का निर्माण कराने के प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी सदस्यों को मिलकर जनपद में विकास की रफ्तार को बनाए रखना है। सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र से जुड़ी जो भी समस्या संज्ञान में आएगी उसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों से भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सदस्यों की हर सकारात्मक बात को प्राथमिकता पर सुना जाए।
विज्ञापन
मुख्य रूप से योजना वित्तीय वर्ष 2022-23, जिला पंचायत बलिया का मूल बजट वर्ष 2023-24 का 64 करोड़ तथा संशोधित बजट 2022-23 का 122 करोड़ का अनुमोदन सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव, विधायक सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह के अलावा बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।