फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Panchayat member accused of kidnapping senior leader

जिपंस ने वरिष्ठ नेता पर अगवा करने का आरोप

Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member accused of kidnapping senior leader
बलिया। जनपद के वार्ड नंबर 36 के अनुसूचित जाति के जिला पंचायत सदस्य को अगवा करने का आरोप एक वरिष्ठ नेता पर लगाया गया। बताया जा रहा है कि जिपं सदस्य के पुत्र ने इसके लिए रसड़ा कोतवाली में तहरीर भी दी। हालांकि शनिवार को जिपं सदस्य के वापस लौटने पर तहरीर वापस ले ली गई। वहीं, पुलिस इस मामले में तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य रामनाथ को अगवा करने का आरोप एक वरिष्ठ नेता पर लगाया गया था। तहरीर में कहा गया था कि घूमने का बहाना बनाने उन्हें अगवा कर लिया गया है। पुत्र ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर भी दे दी थी। उधर, 10 दिन बाद शनिवार को जिपंस घर वापस लौट आया। इसके बाद उसके पुत्र ने तहरीर वापस ले लिया। पुत्र का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का मोबाइल छीनकर परिजनों से बात करने से मना कर दिया गया था। परिजनों व रसड़ा प़ुलिस के प्रयास से 10 दिन बाद घर वापस लौट सके हैं। वहीं, कोतवाल नागेश उपाध्याय का कहना है कि जिपं सदस्य कल ही लौट आया था। मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने पति को अगवा करने का आरोप लगाया
बलिया। विकास खंड सोहांव के ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी पर चितबड़ागांव थाना के नसीरपुरकला की अनुसूचित जाति की महिला बीडीसी सदस्य ने अपने पति को बाजार से अगवा करने का आरोप लगाया है। बीडीसी मानती देवी का आरोप है कि उसे भी वोट के लिए ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी जबरिया उठाना चाहते हैं। इनके भय के कारण वह अपने बहन के घर आई है। इस बाबत चितबड़ागांव थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर महिला तहरीर देती है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed