फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Magistrate stopped salary of BDO of Navanagar and Pandah

जिलाधिकारी ने नवानगर व पंदह के बीडीओ का रोका वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate stopped salary of BDO of Navanagar and Pandah
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विकास खंड नवानगर के बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह और पंदह के बीडीओ रमेश यादव का वेतन रोकने का आदेश दिया है। उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति उदासीनता बरतने व बिना बताए अनुपस्थित रहने पर दोनों बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नवानगर ब्लॉक के डूहां बिहरा निवासी रामबहादुर सिंह व पंदह ब्लॉक के एकइल निवासी रवीन्द्र नाथ सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। दोनों मामलों के निस्तारण के लिए 25 अगस्त को दोनों ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों को डीएम कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन दोनों बीडीओ निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। पंदह के बीडीओ तो बिना अनुमति लिए अवकाश पर चले गए। डीएम ने माना कि दोनों बीडीओ कार्य के प्रति लापरवाह हैं और जन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते। इस पर जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर यह स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि किन परिस्थितियों में वे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed