फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District level officers will monitor the work of the tourism department.

Ballia News: पर्यटन विभाग के कार्यों की निगरानी करेंगे जिलास्तरीय अधिकारी

Tue, 03 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
District level officers will monitor the work of the tourism department.
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए पर्यटन अधिकारी के साथ एक जिला स्तरीय अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यटन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। सुरहाताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। डीएम ने इसका विस्तृत प्लान शीघ्र तैयार करने और वहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क मार्ग संख्या 107 के अंतर्गत पैकेज 45.7 किलोमीटर में इंदरपुर -पांडेपुर-कुकूह-कोजी होते हुए गड़वार- रतसड़ तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कटहल नाला के पास जर्जर हो चुके बिजली पोल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि वहां हाई टेंशन तार होने के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। नौरंगा क्षेत्र में संभावित कटान को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ से पहले सभी आवश्यक प्लान तैयार कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि कटान की स्थिति उत्पन्न न हो। यूपी सिडको की ओर से राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि कार्य 77 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण में तेजी लाकर समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पीएम सूर्य घर योजना की डीएम ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंकों की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाए तथा लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना की प्रगति किसी भी स्तर पर कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही एलडीएम को योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। योजना से जुड़े वेंडरों से भी बातचीत की गई। वेंडरों ने योजना की प्रगति कमजोर होने का कारण विद्युत निगम से संबंधित समस्याएं बताईं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम को नोडल विभाग बनाते हुए पूरे जनपद में इसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, एडीएम अनिल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed