फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Found in the district jail cell

जिला जेल में मिला मोबाइल

Wed, 06 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Found in the district jail cell
बंदी के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश
जिला जेल में तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मंगलवार को जिला और पुलिस अधिकारियों की जांच में जेल में गंदगी समेत तमाम खामियां मिलने पर जेलर को फटकार लगाते हुए डीएम ने व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है। एसपी ने मोबाइल रखने वाले बंदी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।वाराणसी जेल में बंदियों के बवाल के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा दिन में दो बजे के करीब दलबल के साथ जिला जेल पहुंचे।
विज्ञापन


उनके पहुंचते ही जेल में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने बैरकों में जा कर कैदियों से रहन-सहन, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा इलाज के बारे में बातचीत की।कई बंदियों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं। तलाशी के दौरान बैरक नंबर आठ के बंदी दयाशंकर यादव के पास से मोबाइल फोन मिलने पर जेल प्रशासन सकते में आ गया। आरोपी बंदी 307 के तहत जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि बंदी के फोन की काल डिटेल निकाली जाएगी। इसमें जो भीदोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इस मौके पर एडीएम केपी सिंह, जेलर एके  मिश्रा, सीओ सीटी कृष्ण कुमार सिंह, कोतवाल प्रमेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed